
गाजियाबाद।लोकसभा चुनाव 2019 के गुरुवार को आए नतीजों में गाजियाबाद की जनता ने एक बार फिर जनरल वीके सिंह पर भरोसा किया है। इतना ही उन्हें भारी वोटों से जीत दिलाई है। पांच लाख वोटों से जीत की घोषणा होते ही समर्थकों से लेकर सांसद में खुशी की लहर दौड़ गई। इतना ही नहीं लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी। उनके घर पर जमकर जश्न मनाया गया।
मीडिया से रूबरू होकर मंत्रालय को लेकर कही ये बात
करीब पांच लाख मतों से जीत के ऐलान के बाद जनरल वीके सिंह मीडिया से रूबरू हुए, उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके ऊपर 2014 में विश्वास जताया था। और वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। उन्होंने गाजियाबाद में तमाम ऐसे विकास कार्य कराए हैं। जिनकी गाजियाबाद में बेहद आवश्यकता थी। और जनता ने इस बार फिर उन पर विश्वास जताया है उन्होंने कहा कि वह गाजियाबाद की समस्त जनता को इस जीत की बधाई देते हैं ।और स्थानीय लोगों ने ही उन्हें अपने मत देकर प्रचंड जीत दर्ज कराई है ।उन्होंने समस्त जनता का धन्यवाद दिया।
जो मोदी जी फैसला करेंगे वही मंत्रालय लेंगे
उनका कहना है कि जो मोदी जी फैसला करेंगे वह मंत्रालय लेंगे। और उस जिम्मेदारी को बखूबी ढंग से निभाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके मन में कुछ नहीं है। उन्हें बस काम करना है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब जनता ने भरोसा किया था, तो उन्होंने जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश की। बीजेपी के किये कामों को जनता ने पसन्द किया है। वहीं जश्न का माहौल इस जीत के बाद वीके सिंह के गाजियाबाद राजनगर स्थिति घर पर है।