गाज़ियाबाद

Video: महिला थाने में व्‍यक्ति घुटनों पर बैठा और बोला- चॉकलेट खाओ और मान जाओ, मामला जानकर पुलिसकर्मियों की छूटी हंसी

गाजियाबाद के महिला थाने का मामला, पत्‍नी ने ठुकरा दिया पति का ऑफर

2 min read
महिला थाने में व्‍यक्ति घुटनों पर बैठा और बोला- चॉकलेट खाओ और मान जाओ, मामला जानकर पुलिसकर्मियों की छूटी हंसी

गाजियाबाद। महिला थाने में पति-पत्नी के बिगड़ते रिश्ते को दोबारा से सुधारने के लिए मंगलवार को कुल 40 जोड़े महिला थाने पहुंचे। उनकी काउंसलिंग कराई गई, लेकिन किसी में कभी समझौता नहीं हो पाया। फिलहाल सभी को अगली तारीख दे दी गई है। इस बीच एक मामला ऐसा भी आया, जिसे देखकर वहां खड़े कई पुलिसकर्मियों समेत अन्‍य लोगों की हंसी छूट गई।

फिल्‍मी अंदाज में घुटनों के बल बैठा पति

दरअसल, मंगलवार को काउंसलिंग के दौरान महिला थाने में एक पति फिल्मी अंदाज में अपनी पत्नी के सामने घुटनों के बल बैठा। इसके बाद उसने पत्नी को चॉकलेट ऑफर करते हुए कहा, चॉकलेट खाओ और मान जाओ। हम दोबारा से वही जिंदगी जिएंगे। लेेकिन पत्‍नी ने उसका ऑफर ठुकरा दिया और कहा कि यह सब ड्रामा है। वह भलीभांति जानती हैं। उसके कई महिलाओं से अवैध संबंध भी हैं। अब वह उसके साथ नहीं रहेगी।

अन्‍य लड़कियों से संबंध का लगाया आरोप

महिला ने बताया कि वह फरुखनगर की रहने वाली है। उसकी शादी ट्रॉनिका सिटी में रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। वह मार्केटिंग का काम करता था। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक चलता रहा। कुछ समय बाद ही उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य लड़की के साथ संबंध हैं। इसका उसने विरोध किया तो पति के साथ ही ससुराल वालों ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि 2014 में उसे उसके ससुराल वालों ने जबरन फिनाइल पिला दिया था। उसे घर से भी बाहर निकाल दिया गया था। हालत बिगड़ते देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब महिला के परिजन पहुंचे तो ससुराल वाले वहां से भाग गए थे। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद से वह फिर अपने ससुराल चली गई। आरोप है कि उसके साथ मारपीट बंद नहीं की गई। करीब एक साल से वह अपने पिता के घर रह रही है। उसने आराेप लगाया कि उसके पति के अन्य लड़कियों से भी अवैध संबंध हैं। वह उसके साथ नहीं रहेगी।

पति ने दी सफाई

उधर, महिला के पति ने कहा कि उसके घरवाले झगड़े की जड़ हैं। अब वह सब समझ गया है और फिर से अपना परिवार बसाना चाहता है। वह दोबारा उसे अपने घर ले जाना चाहते हैं। इस बारे में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कुल 40 मामले महिला थाने पहुंचे थे। इनमें से एक इस तरह का मामला भी सामने आया था। किसी भी मामले में समझौता नहीं हुआ है। सभी को अगली तारीख दी गई है।

Published on:
12 Dec 2018 10:27 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी