गाज़ियाबाद

जब 40 दिन बाद भी नहीं हुआ जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा तो परिजनों ने किया ऐसा काम

डासना के मयूर विहार निवासी जिम ट्रेनर परवेज़ सैफ़ी की 5 अक्टूबर को लोनी जाते समय टीला शहबाजपुर गांव में ऑटो से उतारकर बदमाशों ने मार दी थी गोली
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 4:22 PM IST
pravez murder
जब 40 दिन भाद भी नहीं हुआ जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा तो परिजनों ने किया ऐसा काम

ग़ाज़ियाबाद. लोनी बोर्डर थाना क्षेत्र में हुई डासना देहात निवासी परवेज़ सैफ़ी की हत्या का खुलासा न होने से नाराज़ परिजनों ने बुधवार को जिलाधिकारी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने कहा कि परवेज़ की हत्या को 40 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। गुस्साए परिजनों ने जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करके हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अरविन्द कुमार मौर्य ने बताया कि जिम ट्रेनर हत्याकांड को पुलिस चुनौती की तरह ले रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं से केस की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को डासना के मयूर विहार निवासी जिम ट्रेनर परवेज़ सैफ़ी अपने ताऊ के घर लोनी जाते समय टीला शहबाजपुर गांव में ओमवीर प्रधान के घर के सामने अज्ञात हमलावरों ने ऑटो से उतार कर गोली मार दी थी। इसके बाद परवेज़ को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था। जहां जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान परवेज़ की मौत हो गयी थी। हत्या को एक माह से अधिक होने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है। मृतक के परिजनों ने थाना लोनी बॉडर में बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया था, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Updated on:
15 Nov 2018, 4:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान