
SAF jawan's strangled murder in jabalpur
अलीगढ़। बहू की हत्या कर दी गई है। आपको लग रहा होगा कि यह तो सामान्य बात है, लेकिन ऐसा है नहीं। बात ये है कि यहां बहू की हत्या ससुरालीजनों ने नहीं, बल्कि मायके वालों ने की है। इस बार रिपोर्ट मायके वालों ने नहीं, ससुरालीजनों ने कराई है।
मायके में रह रही थी
पिसावा थाना क्षेत्र के गांव कृपाल गढ़ी में 25 वर्षीय कृष्णा पत्नी योगेश निवासी खण्डेहा (टप्पल) पिछले कई माह से मायके में रह रही थी। आरोप है कि उसके परिजनों ने हत्या कर शव बिटोरे में रखकर आग लगा दी। मौके पर पहुंचे ससुरालीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ससुराल नहीं भेजते थे
इंस्पेक्टर विनोद मिश्र ने बताया कि कृष्णा के ससुर कल्याण की तहरीर पर पिता जग्गन, मां राधा व दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याण सिंह का आरोप है कि कृष्णा के परिजनों ने उसको भेजने के लिए लाखों रुपये ऐंठ लिए। कृष्णा अपनी ससुराल आना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन भेजते नहीं थे। इसी बात पर मंगलवार को भी उसका परिजनों से विवाद हुआ था। गुस्समें आए परिजनों ने हत्या कर शव को जला दिया। पुलिस फरार परिजनों की तलाश में जुटी है।
Updated on:
15 Nov 2018, 8:39 AM IST
Published on:
15 Nov 2018, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.