9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह में बारात से लेकर फेरों तक इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर और जाना पड़ेगा जेल

कमिश्नर के इस आदेश के बाद शादी वाले घरों में आएगा भूचाल, रखना होगा इन बातों का ध्यान।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Nov 15, 2018

Marriage, devutthana ekadashi

Marriage, devutthana ekadashi

आगरा। देवोत्थान एकादशी के बाद से शादी समारोह का सीजन शुरू हो जाता है। इस सीजन में जो सबसे बड़ी समस्या आती है, वो है बैंड बाजा और बारात के दौरान यातायात की। इस समस्या से निपटने के लिए कमिश्नर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। कमिश्नर ने शान्ति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान गुण्डा एक्ट में जिला बदर की कार्रवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश के साथ ही, शादी वाले घरों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।

कमिश्नर ने दिए ये आदेश
कमिश्नर ने शादी वाले घरों को संबंधित थानों के माध्यम से इस आशय की नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं, कि शादी समारोह में यातायात बाधित होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विवाह समारोहों में हर्ष फायरिंग पर आयोजक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस हेतु आवेदन करने वालों की ठीक प्रकार से जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई तथ्य छिपाकर शस्त्र लाइसेंस न लेने पाये। जांच के दौरान ऐसा कोई प्रकरण संज्ञान में आए तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी जारी हुए निर्देश
आयुक्त अनिल कुमार ने एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए एनएचएआई सहित संबंधित अधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर उसके निदान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान सभी संबंधित विभाग अपनी-अपनी संयुक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक साथ अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने ताज क्षेत्र के दशहरा घाट के आस-पास खराब लाइटों को तत्काल ठीक कराने हेतु नगर-निगम को निर्देशित किया है।

ये रहे मौजूद
बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक लव कुमार, जिलाधिकारी फिरोजाबाद नेहा शर्मा, मैनपुरी प्रदीप कुमार, एडीएम प्रोटोकॉल आगरा डॉ. कंचन सरन, एसएसपी आगरा अमित पाठक सहित अन्य जनपदों के एसएसपी/एसपी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।