गाज़ियाबाद

जीजा की गोली का शिकार हुए युवक की उपचार के दौरान हुर्इ मौत, खुद भी आत्महत्या कर चुका है आरोपी

आरोपी जीजा ने आधे घंटे बाद ही खुद को गोली मारकर कर ली थी आत्महत्या
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 12:27 PM IST
news
जीजा की गोली का शिकार हुए युवक की उपचार के दौरान हुर्इ मौत, खुद भी आत्महत्या कर चुका है आरोपी

गाजियाबाद।गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में बीती 20 सितंबर को सगे जीजा ने पत्नी के भार्इ को आपसी विवाद के चलते गोली मारी थी।और उसके कुछ देर बाद ही खुद ने भी थाना कोतवाली क्षेत्र मैं बस स्टैंड के पीछे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।लेकिन उसी दिन से गंभीर हालत में उसकी पत्नी का घायल भार्इ जिंदगी और मौत से जूझ रहा था।आखिरकार देर रात मौत से जूझ रहे युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।जिसके बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा है।

जीजा ने ससुराल पहुंचकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

आपको बताते चलें कि 20 सितंबर को दिन दहाड़े पवन नाम के एक युवक ने गाजियाबाद के विजयनगर इलाके की गौपुरी कॉलोनी में अपनी ससुराल जा पहुंचा। और वहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।उस दौरान पत्नी के भार्इ रभ को तीन गोलियां लगी थी। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।और पवन सौरभ को गोली मारकर मौके से फरार हो गया था। उधर पुलिस ने भी पवन को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाना शुरू किया। और पुलिस की टीम छापेमारी के लिए भेज दी गई थी ।लेकिन आधा घंटे बाद ही पुलिस को सूचना मिली की पवन नाम के एक युवक ने कोतवाली क्षेत्र में नए बस स्टैंड के पीछे रेलवे ट्रैक के पास खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने पवन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। और मामले की जांच शुरू कर दी गई थी ।

इस वजह से कर दी थी पत्नी के भार्इ की हत्या

उधर पवन की पत्नी का घायल भार्इ यशोदा अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था। लेकिन देर रात सौरभ ने भी इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बहराल सौरभ के परिजनों की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है ।और उसके परिवार में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि पवन नाम के युवक की शादी पिछले 6 माह पूर्व ही हुई थी। लेकिन आप से विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने पिता के पास गऊ पुरी में ही रह रही थी ।पवन अपनी पत्नी को ले जाना चाहता था।लेकिन विवाद के चलते उसकी पत्नी के परिजन उसे नहीं भेजना चाह रहे थे। इस पर 20 सितंबर को अचानक ही पवन ने पत्नी के भार्इ फोन किया। और पत्नी को लेने आने की बात कही थी। इसके बाद पवन अपने फोन किए जाने के अनुसार शाम के वक्त ससुराल जा पहुंचा। वहां पहुंच कर उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद इलाके में भी भगदड़ मच गई थी और वह पत्नी के भार्इ सौरभ को गोली मारकर मौके से फरार हो गया था। और घटना के आधे घंटे बाद ही उसने खुद को भी उसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान