गाज़ियाबाद

गाजियाबादः सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, जानिये आज के रेट

- तेल कंपनियों ने पिछले चार महीने में रसोई गैस की कीमत में की 95 रुपये की बढ़ोतरी- एक जून को पेट्रोल और डीजल के दाम घटे
2 min read
petrol and lpg price
लगातार सस्ता हो रहा पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, जानिये आज के रेट

गाजियाबाद. तेल कंपनियों ने जहां पिछले दो-तीन दिन में पेट्रोल की दरें घटाई हैं, वहीं रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि की है। एक जून को पेट्रोल के रेट 9 पैसे की कमी के साथ 71.8 रुपये रहे। वहीं बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस की दरों में 25 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमत 737.50 रुपये पर पहुंच गई। वहीं सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी 1.23 रुपये की वृद्धि की गई है। कुल मिलाकर एक जून से लोगों के लिए रसोई में खाना पकाना महंगा हो गया है।

तेल कंपनियों के आंकड़ों पर गौर करें तो चार महीने में बगैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की दरों में 95 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की दरों में दो महीनों में ही 7.23 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें कि एक मार्च को रसोई गैस सिलेंडर में 42.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी थी। वहीं एक अप्रैल को भी तेल कंपनियों ने रसोई गैस की दरों में बढ़ोतरी की थी। अप्रैल में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये पहुंच गए थे।

बता दें कि यह लगातार तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। बता दें कि लोगों को सिलेंडर खरीदते समय पूरी राशि यानी 737.50 रुपये देकर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ता है। इसके बाद सब्सिडी की रकम केंद्र सरकार तेल कंपनियों के जरिए ग्राहकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है।

वहीं पेट्रोल की बात करें तो गाजियाबाद में चार मई को पेट्रोल के दाम 72.26 पैसे तक पहुंच गए थे। एक जून को सबसे कम 71.8 रुपये रहे। एक अनुमान के मुताबिक पेट्रोल की दरों में अभी और कमी हो सकती है। जबकि डीजल के दाम 65 रुपये के आसपास ही बने हुए हैं। एक जून को डीजल की दर 65.30 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
01 Jun 2019 04:16 pm
Published on:
01 Jun 2019 04:13 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी