गाज़ियाबाद

केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के पूर्व सलाहकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बहुत ही गंभीर मामला

फर्जी लेटर पैड बनाकर अवैध वसूली का है आरोप लोगों से काम कराने के बदले भी करता था उगाही आरोप के बाद पद से हटाकर दर्ज कराई गई थी एफआईआर

2 min read
केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के पूर्व सलाहकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बहुत ही गंभीर मामला

गाजियाबाद. भाजपा सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं सलाहकार एसपी सिंह को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिंह पर थाना कविनगर में 3 मुकदमे दर्ज हैं। इन तीन में से एक मुकदमा तो विदेश मंत्रालय के कर्मचारी ने दर्ज कराया है। हलांकि इन तीनों मुकदमों में एसपी सिंह के पास स्टे है। लेकिन नया मुकदमा थाना सिहानी गेट में लिखवाया गया है, जिसमें यह गिरफ्तारी हुई है। आपको बता दैं कि एसपी सिंह पहले से काफी विवादित रहे हैं और उनके खिलाफ CBI ने भी मुकदमे दर्ज किए थे। वहीं, पुलिस गिरफ्त में आये एसपी सिंह ने बताया की उनको राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

जानकारी के अनुसार एसपी सिंह नाम का एक शख्स गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का कानूनी सलाहकार एवं सासंद प्रतिनिधि थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही इनकी लगातार शिकायत आनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि सरकारी अधिकारियों पर भी यह अपना जमकर रौब दिखाते थे। कुछ शिकायतें इस तरह की भी मिली थी कि काम कराने की एवज में लोगों से रुपए तक की भी मांग करता थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद इन्हें पद से हटा दिया गया था। लेकिन आरोप है कि उसी दौरान एसपी सिंह ने कुछ लेटर पैड वहां से चुरा लिए थे और उसी की तरह दोबारा भी लेटर पैड तैयार करा लिए थे, जिनके आधार पर वह अधिकारियों पर रॉब जमाने का काम करता था। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिसमें उसने लोगों का काम कराने की एवज में उनसे रुपए की भी मांग की थी। इसके बाद जांच में भी जनरल वीके सिंह के लेटर पैड का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जाना पाया गया था, जिसके आधार पर एसपी सिंह के खिलाफ थाना कविनगर में मामला दर्ज कराया गया था।


हाल में ही एक मामला थाना सिहानी गेट में भी एसपी सिंह के खिलाफ दर्ज कराया गया। और पुराने मामलों को भी उस में दर्शाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एसपी सिंह नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पुलिस की गिरफ्त में आए एसपी सिंह का कहना है कि उन्हें राजनीति का शिकार बनाया गया है, जो भी आरोप उनके ऊपर लगे हैं वह बेबुनियाद है।

Published on:
08 Jun 2019 07:49 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर निकाला रोड शो, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस

गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: सो रही पत्नी पर बुजुर्ग पति ने कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, खुद पहुंचा चौकी

Harish Rana Euthanasia: पैरेंट्स ने दान किए हरीश राणा के अंग, इसी साल मार्च में दी गई थी इच्छामृत्यु

जाते-जाते दूसरों में जान फूंक गए हरीश राणा, 13 साल बाद मिली थी मशीनों से मुक्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर