गाज़ियाबाद

12वीं का छात्र नदोस्तों संग करता था ऐसा काम, खुद को बताता है रितिक रोशन का फैन

पुलिस की मानें तो यह तीनों गाजियाबाद की सड़कों पर कोहराम मचा रहे थे। इनके निशाने पर नोएडा और गाजियाबाद की लड़कियां भी थीं, जो चेन पहन कर जाया करती थी।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 5:22 PM IST
pic
12वीं का छात्र नदोस्तों संग करता था ऐसा काम, खुद को बताता है रितिक रोशन का फैन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने बाइक चोरी और चैन स्नैचिंग करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस दौरान गैंग के 3 सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिनका सरगना रितिक बताया जा रहा है। रितिक नोएडा का रहने वाला है और उसके दो साथी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस की मानें तो यह तीनों गाजियाबाद की सड़कों पर कोहराम मचा रहे थे। इनके निशाने पर नोएडा और गाजियाबाद की लड़कियां भी थीं, जो चेन पहन कर जाया करती थी। मौका पाते ही उनके साथ चैन लूटने की घटना को बेखौफ अंजाम दिया करते थे।

इनमें से नोनू नाम के युवक के पिता एक बड़ी कंपनी में कार्यरत है, लेकिन जल्दी पैसा कमाने के लिए रितिक और उसके साथी अपराध की दुनिया में आ गए। इन्होंने अपने गैंग का नाम रितिक गैंग ही रखा हुआ था। गैंग का सरगना रितिक खुद को अभिनेता रितिक रोशन का फैन बताता है। पुलिस इन के दूसरे साथियों की तलाश कर रही है। इनसे लूटी गई कुछ बाइक और चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने अब तक दर्जनों वारदातें एनसीआर में अंजाम दिया है। पुलिस को इस गैंग की लंबे समय से तलाश थी। रितिक और उसके दोनों साथी फिलहाल 12वीं कक्षा में हैं।

इस पूरे मामले में एसपी रवि कुमार ने बताया कि जनपद में पिछले काफी समय से दुपहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा चैन लूटने की वारदातें सामने आ रही थी। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा जाल बिछाया गया और आखिरकार पुलिस इस गैंग तक जा पहुंची। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 चोरी की स्कूटी, 3 मोटरसाइकिल के अलावा एक सेंट्रो कार और एक झपटा हुआ मोबाइल भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से यह गैंग दिल्ली एनसीआर में सक्रिय था और मौका पाते ही यह पार्किंग से अलग खड़े वाहनों को चोरी करने में कामयाब हो जाता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर किस्म के वाहन चोर हैं। जिन्होंने हाल में ही कई घटनाओं को अंजाम देने की बात को कुबूल किया है।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान