गाज़ियाबाद

तीसरी के छात्र ने खेल-खेल में केजी की छात्रा के साथ किया ऐसा काम, खौफनाक मंजर देख सभी रह गए हैरान

केजी में पढ़ने वाली बच्ची काे खिलाने के बहाने ले गया कक्षा 3 में पढ़ने वाला छात्र और सुनसान जगह पर कर दिया बलात्कार
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 11:41 AM IST
Ghaziabad
तीसरी के छात्र ने खेल-खेल में केजी की छात्रा के साथ किया ऐसा काम, खौफनाक मंजर देख सभी रह गए हैरान

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां कक्षा तीन में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने लड़के को पकड़ लिया और उसके बाद लहूलुहान हालत में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के एक गांव में रहने वाले एक शख्स की 5 वर्षीय बेटी केजी में पढ़ती है और उसी के पड़ोस में रहने वाला एक 11 वर्षीय लड़का कक्षा तीन में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि लड़की को खिलाने के बहाने वह लड़का पास के ही खाली प्लॉट में ले गया। जहां पर उसने मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला, लेकिन जब लड़की जोर-जोर से रोने लगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और खौफनाक मंजर देखकर हैरान रह गए। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में चिकित्सक के पास ले जाया गया और आरोपी लड़के को भी पकड़ लिया गया। वारदात की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोपी लड़के के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आपको बताते चलें इसी इलाके में एक ही महीने में यह तीसरी वारदात है। जहां पर मासूम बच्चियों को हवस का शिकार बनाया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान