26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा करारा झटका, अब इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

सपा के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने दिया अपने पद से इस्तीफा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Nov 2018, 11:01 AM IST

akhilesh yadav

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सपा को लगा करारा झटका, अब इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

नोएडा. जैसे-जैसे 2019 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। वहीं कुछ दलों में उठा-पटक का दौर भी शुरू हो गया है। ताजा मामला गौतमबुद्ध नगर का है, जहां समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की एक प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष को सौंपी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह निजी कारणों के चलते और सही ढंग से पार्टी में काम नहीं कर पा रहे थे। इस कारण उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने यूपी में फूंका 2019 के चुनाव का बिगुल, जीत के लिए बनाया अब ये नया मास्टर प्लान

2019 लोकसभा के लोकसभा चुनाव से पहले जहां जिले में बहुजन समाज पार्टी में गुटबाजी की बात खुलकर सामने आ रही है। वहीं अब समाजवादी पार्टी में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर के समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें- फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो-

उन्होंने अपने इस्तीफे की एक प्रतिलिपि जिलाध्यक्ष को सौंपी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह निजी कारणों के चलते और सही ढंग से पार्टी में काम नहीं कर पा रहे थे। इस कारण उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव का कहना है कि हाईकमान से संस्तुति नहीं मिलने के कारण श्याम सिंह भाटी को पद से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ईंंख के खेत में अर्धनग्न मिली बीए की छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों बोले- 3 युवकों ने किया गैंगरेप, क्षेत्र में तनाव

10 किलोमीटर तक तेज रफ्तार कार की छत पर मौत से जूझता रहा मैनेजर, लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो-