26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने यूपी में फूंका 2019 के चुनाव का बिगुल, जीत के लिए बनाया अब ये नया मास्टर प्लान

सोशल मीडिया के जरिये पार्टी को मजबूती देने और डिजिटल प्लेटफार्म का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए भाजपा की कार्यशाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Nov 2018, 9:19 AM IST

PM Modi

भाजपा ने यूपी में फूंका 2019 के चुनाव का बिगुल, जीत के लिए बनाया अब ये नया मास्टर प्लान

नोएडा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक योद्धाओं ने अपने हथियारों दुरुस्त करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया भाजपा का एक ऐसा हथियार है, जिसके सहारे उसने 2014 में बड़ी सफलता हासिल की थी। इसलिए भाजपा सोशल मीडिया के जरिये पार्टी को मजबूती देने और डिजिटल प्लेटफार्म का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए शनिवार को नोएडा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के 500 कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहे।

फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो-

नोएडा के सेक्टर-6 में आयोजित भाजपा की आईटी सेल कार्यशाला में तय किया गया कि पार्टी केंद्र व राज्य सरकार के काम और सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान देने के मुद्दों लेकर जनता के बीच जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह का स्टेच्यू बनाया। जबकि पीएम मोदी ने सरदार पटेल का स्टेच्यू बनाया है। वहीं मायावती ने अपने बंगले में फव्वारे लगवाए। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा कहने के लिए गरीबों की बात करती है। सरकार आने के बाद ये लोग गिरोह के रूप में काम करते हैं। वहीं अखिलेश यादव पर तंज कंसते हुए कहा कि मिस्टर क्लीन अखिलेश यादव इटालियन टोटी अपने साथ ले गए।

10 किलोमीटर तक तेज रफ्तार कार की छत पर मौत से जूझता रहा मैनेजर, लोगों ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो-

कुल मिलाकर भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर आईटी सेल को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा में सोशल मीडिया पर प्रचार करना भाजपा को बहुमत दिला गया था। भाजपा के द्वारा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सोशल मीडिया को एक्टिव कर सरकार योजना और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की योजना है। भाजपा के प्रवक्ता संजय राय का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम को अमित शाह ने हमेशा बल दिया है। आज हिन्दुस्तान के अंदर हम 19 राज्यों में हमारी सरकार है। 2014 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने बहुत बड़ा रोल अदा किया था। आज पुनः चैलेंज है। हमे देखकर दूसरे लोग भी सोशल मीडिया पर आगे बढ़े हैं, लेकिन हमसे बहुत पीछे हैं। वही बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है और भाजपा को 2019 में एक बार फिर से जीत दिलानी है।

3 साल के मासूम बेटे की हत्या के बाद मां ने खुद को भी गोली से उड़ाया, देखें वीडियो-