26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो-

आजम खान ने दिया बेतुका बयान, बोले- अब इस शहर का नाम मेरे नाम पर रख दें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Nov 2018, 1:21 PM IST

Azam Khan

फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो-

रामपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला है। आजम खान ने फिर से बेतुका बयान देते हुए कहा है कि अयोध्या का नाम रामपुर रख दें और रामपुर का नाम मेरे नाम पर आजमपुर कर दें।

यूपी में भाईदूज पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, 4 सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, सुनकर रो पड़े सभी

सपा के पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा है कि फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा गया है, लेकिन अयोध्या का नाम घोषित नहीं किया गया है। आजम खान ने मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा है कि अब अयोध्या का नाम राम के नाम पर रामपुर रख दें। साथ ही रामपुर का नाम भी बदलकर मेरे नाम पर आजमपुर कर दें। उन्होंने कहा कि मैं यहां से 9 बार विधायक हूं। एक बार राज्यसभा सांसद रहा हूं और 4 बार मंत्री भी रहा हूं। बता दें कि इससे पहले सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा था कि राम मंदिर की खातिर संतों ने महासंग्राम के लिए जो धर्मादेश जारी किया है। उससे देश के मुसलमानों को अलग रखा जाए। उन्होंने कहा कि राममंदिर के मुद्दे को खूनी रंग देने का प्रयास किया जा रहा है।

छठ महोत्सव: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस शहर में छठ पूजा पर देंगे विशेष प्रस्तुति

यहां बता दें कि आजम खान अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा के निर्माण को लेकर भी भाजपा पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि भगवान राम की मूर्ति बनाने का ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया, जब सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी। सपा के कद्दावर पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा था कि सरकार को कोई प्रतिमा बनाने से क्यों रोकेगा। हम भी उनके इस फैसले का स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो चाहेंगे कि अयोध्या में बनाई जा रही मूर्ति से ऊंची मूर्ति रामपुर में भी बनाई जाए।

भाकियू नेता का शर्मसार करने वाला वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, देखें वीडियो-