26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में बनेगा देश का सबसे बड़ा स्टेडियम

सीएम योगी ने की घोषणा, दिसंबर तक होगा भूमि अधिग्रहण और पूजन।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 6 Nov 2018, 4:16 PM IST

cm yogi

गाजियाबाद में बनेगा देश का सबसे बड़ा स्टेडियम

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम गाजियाबाद में इडेन गार्डेन से बड़ा स्टेडियम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और हर गांव में खेल मैदान होंगे। अभी देश में सबसे बड़ा स्टेडियम कोलकाता का ईडन गार्डन है जिसकी क्षमता 65 हजार है। हम गाजियाबाद में सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करेंगे, जिसकी क्षमता 75 हजार दर्शकों के बैठने की होगी। इसके लिए दिसंबर तक भूमि अधिग्रहण और भूमि पूजन किया जाएगा।

प्रदेश को खेल के क्षेत्र में नया आयाम देगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ को मंगलवार को नया तोहफा दिया। उन्होंने शहीद पथ पर इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नए नामकरण का उद्घाटन किया। इस स्टेडियम का नाम भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है।
सीएम योगी ने बटन दबा कर इकाना स्टेडियम के नए नामकरण के साथ ही भारत व वेस्टइंडीज के बीच दूसरे ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम उत्तर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में नया आयाम देगा। इसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यूपी के खिलाड़ी देश तथा प्रदेश को काफी गौरवांवित करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ खेल मंत्री चेतन चौहान व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम गाजियाबाद में इडेन गार्डेन से बड़ा स्टेडियम बनाएंगे। हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और हर गांव में खेल मैदान होंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट बोर्ड को धन्यवाद दिया।

नामकरण संबंधी आदेश भी जारी कर दिया था

स्टेडियम के नाम बदलने का फैसला राज्य सरकार की ओर से सोमवार को ही आ गया था। यह आदेश आवास विभाग ने जारी किया। आवास विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार को स्टेडियम नामकरण संबंधी आदेश भी जारी कर दिया था। स्टेडियम गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर सात में बना है। लखनऊ में नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण(एलडीए) ने इकाना ग्रुप को जमीन दी। एलडीए और इकाना ग्रुप के बीच करार के मुताबिक इस मैदान का नाम इकाना स्टेडियम रखा जाना था, लेकिन योगी सरकार ने रातों रात स्टेडियम का नाम बदल दिया। अब यह स्टेडियम भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा। इकाना का नाम बदलने को राज्यपाल ने भी मंजूरी दे दी है। अब यह स्टेडियम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा।