
यूपी में भाई दूज पर हुआ दिल दहला देने वाला हादसा, 4 सगे भाईयों की दर्दनाक मौत, सुनकर रो पड़े सभी
मुजफ्फरनगर. जिले में गुरुवार की रात एक परिवार के लिए काली रात साबित हुई। क्योंकि यहां एक ओवरलोड ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर सवार चार भाइयों को एक अन्य ट्रक ने रौंद दिया। चारों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ट्रक ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। भाई दूज के दौरान हुई चार भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
दरअसल, मामला थाना फुगाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे का है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर पर सवार चार भाई हाईवे पर जा गिरे और पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक उन्हें रौंदता हुआ चला गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला ट्रक खेत में जा घुसा और उसका चालक मौका देखते ही घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची डायल 100 और थाना फुगाना पुलिस ने मृतकों के चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक छतेला गांव निवासी नूर मोहम्मद के बेटे बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, चारों मृतक सगे भाई हैं, जो अपने गांव छतेला से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फुगाना होते हुए करनाल धान की पुआल लेने जा रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव खेड़ा मस्तान गेट के निकट पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक जोरदार टक्कर मार दी। उनके ट्रैक्टर से गिरते ही पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Updated on:
9 Nov 2018, 12:35 PM IST
Published on:
9 Nov 2018, 12:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.