26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छठ महोत्सव: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस शहर में छठ पूजा पर देंगे विशेष प्रस्तुति

नोएडा स्थित स्टेडियम में होगा छठ पूजा (Chhath 2018) का भव्य आयोजन, भोजपुरी (Bhojpuri) और बिहार के मशहूर गायक देंगे रंगारंग प्रस्तुति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Nov 2018, 10:11 AM IST

khesari lal yadav

छठ महोत्सव: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस शहर में छठ पूजा पर देंगे विशेष प्रस्तुति

नोएडा. छठ पर्व (Chhath 2018) पूर्वी भारत के राज्यों बिहार-झारखंड और यूपी के अलावा देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। नोएडा स्थित स्टेडियम में हर साल छठ पूजा (Chhath Puja) से पहले एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें भोजपुरी (Bhojpuri) समाज के कलाकार शिरकत करते हैं। प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने बताया कि इस बार 10 नवंबर 2018 के दिन शनिवार को शाम 4:30 से नोएडा स्टेडियम रामलीला ग्राउंड में रंगारंग भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Songs) व बिहार की मशहूर गायकों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), कथक नृत्यांगना अन्नू सिन्हा, गोलू राजा, प्रियंका पायल और रविंद्र रसीला समेत अन्य कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।

Bhai Dooj 2018: आज है भैया दूज, इस समय से डेढ़ घंटे तक रहेगा राहु काल, भूलकर भी न करें भाई को टीका

प्रवासी महासंघ के महासचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि इस बार छठ महोत्सव के मुख्य अतिथि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी होंगे। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी प्रवासी महासंघ नोएडा की ओर से नोएडा स्टेडियम में छठ से पहले कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बड़े-बड़े भोजपुरी के लोक कलाकार पहुंचेंगे। साथ ही कार्यक्रम में हजारों लोगों की भारी भीड़ जुटेगी। इस मौके पर डॉ. महेश शर्मा के अलावा अति विशिष्ट अतिथि उपेंद्र तिवारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पंकज सिंह विधायक नोएडा, विशिष्ट अतिथि रामेश्वर चौरसिया पूर्व विधायक बिहार, उत्तर प्रदेश की महिला आयोग के अध्यक्षा विमिला बाथम भी पहुंचेंगी।

फैजाबाद का नाम अयोध्या रखने पर आजम खान ने दिया बेतुका बयान, बोले- अब इस शहर का नाम मेरे नाम पर रख दें

सुरेश तिवारी ने बताया की इस वर्ष छठ महोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रवासी महासंघ द्वारा कार्यक्रम की लोकप्रियता बढ़ता देख इस वर्ष खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि आने वाले दर्शकों को कोई असुविधा न हो। 13 नवंबर 2018 मंगलवार को छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

छठ महोत्सव में भोजपुरी व बिहार के मशहूर गायकों की रंगारंग प्रस्तुति, देखें वीडियो-