26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhai Dooj 2018: आज है भैया दूज, इस समय से डेढ़ घंटे तक रहेगा राहु काल, भूलकर भी न करें भाई को टीका

आज यानी 9 नवंबर 2018 को भैया दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जा रहा है, लग रहा है राहु काल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Nov 2018, 9:14 AM IST

Bhai Dooj

Bhai Dooj 2018: आज है भैया दूज, इस समय से डेढ़ घंटे तक रहेगा राहु काल, भूलकर भी न करें भाई को टीका

नोएडा। आज यानी 9 नवंबर 2018 को भाई दूज (Bhai Dooj) का पर्व मनाया जा रहा है। दिवाली के दो दिन बाद इसे मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। भाई दूज (Bhai Dooj) के दिन बहनें भाइयों को टीका लगाती हैं और पूजा करती हैं। माना जाता है क‍ि इस दिन भाई का अपनी बहन के घर भोजन करना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें: भाई दूज २०१८ कब हैं और जाने पूजा का शुभ मुहूर्त तिथि एवं समय

साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक है राहु काल

सेक्‍टर-44 निवासी पंडित रामप्रवेश तिवारी का कहना है क‍ि शुक्रवार को भाई दूज वाले दिन सुबह 7.14 से 9.32 तक वृश्चिक लग्‍न है। यह भाई को टीका करने का सबसे उत्‍तम समय है। पूरे दिन में इससे बढि़या मुहूर्त नहीं है। इसके बाद साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक राहु काल है। उस दौरान भाई को टीका करने की गलती न करें। इस समय को छोड़कर पूरे दिन त्‍योहार मनाया जा सकता है।