31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

09 नवंबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 5 राशि वाले शुक्रवार को होगा बड़ा लाभ!

शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन...

4 min read
Google source verification
todays rashifal 09Nov.2018

09 अक्टूबर 2018 यानि आज का राशिफल: इन 5 राशि वाले शुक्रवार को होगा बड़ा लाभ!

भोपाल। दीपावली पर्व का आखिरी दिन यानि भाई दूज को 9 नवंबर और शुक्रवार का दिन है। शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन भी माना जाता है। इसके राशि स्वामी शुक्र हैं, जो राक्षसों के गुरु भी माने जाते हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शुक्र का मुख्य रत्न हीरा है। वहीं शुक्र कुंडली में शनि के साथ सबसे खास योग तो बनाते ही हैं, ये मंगल के खास शत्रु भी होते हैं। ये मुख्य रूप से कुंडली के 9वें यानि भाग्य भाव का स्वामी माना जाता है।

इसके अलावा राशियों में ये वृषभ व तुला राशि का स्वामी होता है। वहीं कुंडली में कालसर्प योग होने पर यदि किसी का शुक्र उच्चता के साथ अच्छे भाव में रहता है तो ये जातक के लिए अत्यंत फलदायक होता है।

आज का राशिफल aaj ka rashifal 09Nov.2018
1. मेष राशि : स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। सफलता क़रीब होने के बावजूद आपकी ऊर्जा के स्तर में गिरावट आएगी।

भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है।

अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है।

2. वृषभ राशि: संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फंसने से सावधान रहें। आप मानें या न मानें, आपके आस-पास को बड़े ग़ौर से आपको देख रहा है और आपको एक आदर्श मानता है। इसलिए ऐसे काम करें, जो क़ाबिले-तारीफ़ हों और आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएं।

मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशि : मन अशान्त रहेगा। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी।

आपके दोस्त आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकते हैं, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है।

4. कर्क राशि : आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आप अनुभव करेंगे कि आपका जीवन अधिक अर्थपूर्ण हो रहा है। संचित धन में कमी आयेगी।

5. सिंह राशि : आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफ़ा भी मिले। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे।

आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है। काम पर चीज़ें थोड़ी अजीब हो सकती हैं, आपको महसूस होगा कि सब कुछ आपके ख़िलाफ़ जा रहा है। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। मतभेद से बचें।

6. कन्या राशि : लम्बी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो आगे चलकर बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों।

7. तुला राशि : कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है।

8. वृश्चिक राशि: मानसिक शान्ति रहेगी। लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद के चलते कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है।

9. धनु राशि: ख़ुद को ज़्यादा आशावादी रखें। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। नयी परियोजनाओं और ख़र्चों को टाल दें। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

10. मकर राशि : नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

11. कुंभ राशि : आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है। ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुंचा सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

12. मीन राशि : धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपने परिवार के हितों के ख़िलाफ़ काम न करें। मुमकिन है कि आप उनके नज़रिए से सहमत न हों, लेकिन निश्चित तौर पर आपके काम बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

आपको अपनी योजनाओं को इस तरह से अमली जामा पहनाना चाहिए, जिससे वह दूसरों के लिए राह दिखाने का काम करे। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें।

अंक शस्त्र: जानिये क्या कहता है आज का मुलांक aaj ka Ank jyotish 09Nov.2018....
अंक 1. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अटकी योजना सफल होगी। व्यावसायिक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

अंक 2. ऋण भार में कमी आएगी। विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे।

अंक 3. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से निराशा होगी। धैर्य बनाए रखें। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में शांति रहेगी।

अंक 4. दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी। कार्य विशेष में अल्प सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

अंक 5. सामाजिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में विस्तार व उत्तम लाभ होगा।इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा।

अंक 6. भाग्य सहायक रहेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

अंक 7. बढ़ते व्यय पर नियंत्रण रखें। बनते कार्य में निराशा होगी। वाद विवाद से बचें। व्यवसाय में मंदी रहेगी।

अंक 8. समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक लाभ से खुशी होगी। नई योजना में व्यस्त रहेंगे। घर मे आनंद रहेगा।

अंक 9. अटका धन मिलेगा। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। नौकरी में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।