9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम ने फिर ली करवट: 48 घंटे में भारी बारिश का इन राज्यों में अलर्ट, 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Forecast: मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 9 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोप एक्टिव हो रही है, जिसकी वजह से 9,10, और 11 फरवरी को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Aman Pandey

Feb 09, 2026

climate change, Delhi NCR, Delhi Weather Forecast, downpour, drizzle, HeaT WAVE, heavy rainfall, Heavy rainfall alert June 2025, Heavy Rainfall Report, Hurricane, IMD, IMD latest rain forecast, IMD latest weather forecast, imd monsoon forecast, IMD weather bulletin, rain, rain forecast, rain radar, rain showers, rain today, rainfall, rainstorm, temperature, weather, Weather forecast, weather radar, winter storm warning, Weather Update, IMD Alert, Heavy Rain Alert, Western Disturbance, North India Weather,48 Hours Weather Alert, Rainfall Warning, Strong Winds 40 km/h, Weather Forecast India, North India Rain Forecast,Rain and Wind Alert,Weather Change India,Delhi Weather, UP Weather, Rajasthan Weather, Punjab Haryana Weather,North India Weather Update

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। फोटो: IANS

उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक, 9 फरवरी से सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम बदल सकता है। इसकी वहज से उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों बारिश की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे पहले पहाड़ी राज्यों में दिखेगा। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि 9 से 11 फरवरी के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश और में भारी बारिश (Heavy Rainfall) होगी। इस दौरान ऊंचे इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पहाड़ों पर 3 दिन बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बागेश्वर में भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान बर्फ भी गिरने की चेतावनी है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुकुमसेरी और ताबो समेत कई क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

मैदानी राज्यों पर भी असर

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में देखने को मिल सकता है।इन इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। हालांकि किसी बड़े मौसम अलर्ट की चेतावनी नहीं दी गई है।