गोंडा

डायरिया से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, टीम ने पहुंचकर किया इलाज

डायरिया चार दिन पूर्व एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर डायरिया फैलने के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए सैंपल लिया।

2 min read
Jul 30, 2024

गोंडा जिले के रुपईडीह विकासखंड के कुरासी गांव में डायरिया से लोगों की हालत सामान्य नहीं हो रही है। मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु के बाद चौथे दिन मृतक सुशील कुमार शुक्ला का 10 वर्षीय पुत्र पृथ्वीनाथ का भी तबीयत खराब है।जिला कंट्रोल रूम के डॉ फारूक सगीर,फूड एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर डायरिया फैलने की संभावित कारणों का पता लगाने के लिए सेंपलिंग की।

गोंडा जिले के रुपईडीह विकासखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर के ग्राम पंचायत कुरासी में डायरिया से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई। गांव के काफी लोग बीमारी है। जिनका उपचार क्षेत्र के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। डायरिया फैलने की संभावित कारणो का पता लगाने के लिए जिला कंट्रोल रूम के डॉ फारूक सगीर,डॉ प्रेम दयाल , डॉ अजय यादव, डॉ शिवकुमार, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने गांव में पहुंचकर पानी एवं खाद्य पदार्थ की सैंपल लेते हुए डायरिया से पीड़ित मरीज को दवा वितरित किया। मृतक सुशील कुमार शुक्ला का 10 वर्षीय पुत्र पृथ्वीनाथ शुक्ला का सुबह उल्टी व दस्त से परेशान था। उसने अपना उपचार करने के डायरिया से मृत्यु हुई अपने दादी शीला देवी के अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अजय यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर श्यामता प्रसाद 50 वर्ष, आंचल 13 वर्ष, पीर अली 61 वर्ष ,राजकुमार 50 वर्ष, राधा देवी 62 वर्ष, सूर्य प्रसाद अवस्थी 40 वर्ष, विष्णु 11 वर्ष, आरती 26 वर्ष ,संचित 30 वर्ष, छोटका 60 वर्ष का जांच एवं उपचार करते हुए दवा वितरित किया। ग्रामीणों को अपने घरों व आसपास साफ सफाई रखना के लिए जागरूक किया। इसमें बीसीपीएम महेंद्र विश्वकर्मा, कविता दास, आलोक पाठक, विनोद कुमार वर्मा, विनय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रीता देवी, आशा तिवारी, सिया लली, एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी व सफाई कर्मचारी रहे।

Published on:
30 Jul 2024 10:15 am
Also Read
View All