12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक झटके में बुझ गया घर का चिराग, चार जिंदगी अस्पताल में जंग लड़ रही

गोंडा में दो बाइकों की टक्कर में 18 वर्षीय अमित की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। गांव में शोक का माहौल है।

2 min read
Google source verification
मृतक की फाइल फोटो रोते बिलखते परिजन फोटो सोर्स पत्रिका

मृतक की फाइल फोटो रोते बिलखते परिजन फोटो सोर्स पत्रिका

गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। घर लौट रहे तीन युवकों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में 18 वर्षीय छात्र अमित की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोंडा जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित खरिका बगिया के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया। बैरीपुर रामनाथ गांव रहने वाले कमल किशोर अपनी दुकान बंद कर गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही अमित (18) और गोलू (17) भी बाइक पर सवार थे। तीनों जैसे ही खरिका बगिया के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते परिजनों में मच गया कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने इंटर के छात्र अमित को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कमल किशोर और गोलू की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी बाइक पर सवार घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एक झटके में बुझ गया घर का चिराग

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। एक पल में ही हंसता-खेलता परिवार बिखर गया और पूरे इलाके में गम का माहौल है। अमित के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग