गोंडा

सास पर बरसी बहू: 30 सेकंड में जड़े 3 थप्पड़, CCTV आया सामने

घरेलू विवाद का एक मामला चर्चा में है। एक गांव में बहू द्वारा सास को थप्पड़ मारने का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार में साथ रहने को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। जिसके बाद यह घटना हुई।

less than 1 minute read
Mar 02, 2026
सीसीटीवी फुटेज फोटो सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

गोंडा के नवाबगंज इलाके के रीवा गांव में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। यहां बहू ने अपनी सास को महज 30 सेकंड में तीन थप्पड़ मार दिए। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि बहू ससुराल वालों से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हुआ।

यह मामला गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रीवा गांव का है। यहां गिरीश चंद्र मौर्य अपनी पत्नी सरिता देवी, अविवाहित बेटी बिंदू और बहू अनीता के साथ रहते हैं। उनका बेटा बृजेश मौर्य कानपुर में लोको पायलट की नौकरी करता है। परिवार के मुताबिक, बृजेश ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही घर में अलग रहने को लेकर विवाद चलता रहा। सास सरिता देवी का कहना है कि उनकी बहू अनीता अक्सर उनसे कहती थी कि वह अपने पति के साथ अलग रहना चाहती है। इसके साथ ही सास-ससुर को घर छोड़ देने की बात भी कहती थी।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई रिकॉर्ड

बताया गया कि 28 फरवरी की शाम करीब 6 बजे इसी बात को लेकर घर में फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहू ने गुस्से में आकर सास को थप्पड़ मार दिए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जो अब सामने आई है। मारपीट के बाद से सास-ससुर और उनकी बेटी ने घर छोड़ दिया है। गिरीश चंद्र मौर्य का कहना है कि वे फिलहाल पड़ोस में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो उन्हें कोई ठोस सहायता नहीं मिली। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है। इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Updated on:
02 Mar 2026 07:03 pm
Published on:
02 Mar 2026 06:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर