पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में चार गुना अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय उनके सामने समस्याएं खड़ी कीं और प्रदेश को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' दिया। उन्होंने कहा कि पहले सपा सरकार में कट्टा और बम का भय था, जबकि अब प्रदेश में सुरक्षा और विकास का माहौल है। उन्होंने नारा दिया, 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा।'