मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता ने बताया कि सामान्य दानेदार डीएपी की आधी मात्रा के साथ नैनो डीएपी का इस्तेमाल करने से खाद पर होने वाला खर्च कम हो सकता है। इससे किसानों की उत्पादन लागत घटाने और शुद्ध लाभ बढ़ाने में मदद मिल सकती है। प्रशिक्षण के दौरान इफको की ओर से प्रगतिशील किसान रामसागर वर्मा के खेत में गेहूं के बीज को नैनो डीएपी से उपचारित करने का प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान किसानों को पूरी प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में रामसागर वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, विशाल, दीपक वर्मा, विकास चौधरी और रुचि वर्मा सहित कई किसानों ने भाग लिया। किसानों ने खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त की।