28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sambhal / Akhilesh Yadav: कमल मुरझा गया, अब राधे-राधे से खिला रहे’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

Akhilesh Yadav: कमल मुरझा गया, अब राधे-राधे से खिला रहे’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने संभल में भाजपा के चुनावी नारे 'राधे-राधे कमल खिला दे' पर तंज कसते हुए कहा कि कमल मुरझा गया है। महिला आरक्षण, परिसीमन, बेरोजगारी और निवेश के मुद्दे पर भी सपा प्रमुख ने सरकार को घेरा। किसानों के कर्जमाफी का बड़ा वादा भी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:46 PM IST

akhilesh yadav

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव फोटो सोर्स समाजवादी पार्टी X अकाउंट

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश की सियासत में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को संभल में भाजपा के चुनावी नारे पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी का कमल मुरझा चुका है। अब उसे खिलाने के लिए नए नारे दिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी, महिला आरक्षण, परिसीमन और रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को संभल दौरे के दौरान भाजपा और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे अरम अली खान के दावत-ए-वलीमा में शामिल होने पहुंचे अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में भाजपा के चुनावी नारे को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब तक अपना राजनीतिक एजेंडा तय नहीं कर पाई है। अखिलेश यादव ने भाजपा के 'राधे-राधे कमल खिला दे' नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब कमल मुरझाने लगा है। तभी उसे खिलाने के लिए इस तरह के नारे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस पार्टी को अपने चुनाव चिह्न के मुरझाने का अहसास हो गया हो, उससे जनता क्या उम्मीद करेगी?

योगी की कुर्सी और फिल्मी डायलॉग पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से परिसीमन के मुद्दे पर सांसदों से समर्थन मांगे जाने को लेकर भी अखिलेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कहने भर से कोई समर्थन देने नहीं आ जाएगा। उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता करने के बजाय यह सोचना चाहिए कि जनता उनके साथ खड़ी होगी या नहीं। योगी के फिल्मी अंदाज में दिए जाने वाले बयानों पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को एक फिल्म का डायलॉग याद आ रहा है कि जहां खड़े हो जाते हैं। वहीं से लाइन शुरू होती है। उन्होंने कहा कि वर्चस्ववादी सोच रखने वालों को समझना चाहिए कि PDA के लोग उनसे आगे खड़े होकर उन्हें चुनाव में हराने का काम करेंगे।

महिला आरक्षण और परिसीमन पर उठाए सवाल

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण की समर्थक है, लेकिन इसमें पिछड़े वर्ग और PDA की महिलाओं को भी उचित भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह महिला आरक्षण की आड़ में लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन करना चाहती है। अखिलेश ने देश की सीमाओं की सुरक्षा का सवाल उठाते हुए चीन के संदर्भ में भी केंद्र सरकार को घेरा।

बिजली कारखाने और रोजगार पर सरकार को घेरा

निवेश के दावों पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि सरकार प्रदेश में एक बिजली उत्पादन संयंत्र तक नहीं लगा पाई। उन्होंने सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट का उदाहरण देते हुए सरकार से उपलब्धियों का हिसाब मांगा। युवाओं की बेरोजगारी और परीक्षाएं निरस्त होने का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता में रोजगार शामिल नहीं है।

सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी का वादा

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर किसान, नौजवान और विकास प्राथमिकता होंगे। गन्ने का मूल्य बढ़ाने, किसानों को 24 घंटे में भुगतान और सरकार बनने के पहले 24 घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन की प्रक्रिया जारी रहेगी और सरकार बनने पर पार्टी अपने घोषणापत्र को लागू करेगी। संभल के ऐतिहासिक महत्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की जनता ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी भरपूर सम्मान दिया है। संभल के लोग भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं।