28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Sambhal / UP Election: मुस्लिम-यादव समीकरण को मजबूत करने की कवायद? अखिलेश के संभल दौरे के बड़े मायने

UP Election: मुस्लिम-यादव समीकरण को मजबूत करने की कवायद? अखिलेश के संभल दौरे के बड़े मायने

Uttar Pradesh Assembly Election: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का संभल दौरा चर्चा में है। सपा अध्यक्ष जावेद अली खान के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होंगे। संभल में सपा की मजबूत स्थिति और PDA रणनीति के लिहाज से इस दौरे के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:03 PM IST

Javed Ali Khan

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद जावेद अली खान (PC X Javed Ali Khan)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 28 नवंबर को संभल दौरा कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है। अखिलेश यहां राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। यह दौरा भले ही पारिवारिक कार्यक्रम से जुड़ा हो, लेकिन संभल में सपा के मजबूत जनाधार और मुस्लिम मतदाताओं की अहम भूमिका को देखते हुए इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। खासकर PDA रणनीति के तहत मुस्लिम, यादव, पिछड़े और दलित मतदाताओं को एकजुट करने की कोशिश के बीच अखिलेश की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संभल पर अखिलेश यादव की खास नजर क्यों?

संभल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मजबूत राजनीतिक क्षेत्रों में गिना जाता है। यहां मुस्लिम मतदाताओं के साथ यादव, सैनी, जाट, पाल और कश्यप जैसी पिछड़ी जातियों की भी अच्छी मौजूदगी है। यही वजह है कि सपा के लिए संभल का राजनीतिक महत्व काफी ज्यादा है।

अखिलेश यादव पहले भी PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को साथ लाने की बात करते रहे हैं। पार्टी की कोशिश है कि अपने पुराने मुस्लिम-यादव समीकरण को बनाए रखते हुए गैर-यादव पिछड़ी जातियों और दलित समुदायों के बीच भी समर्थन बढ़ाया जाए।

जावेद अली खान के परिवार से अखिलेश की नजदीकी के मायने

राज्यसभा सांसद जावेद अली खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी उनकी राजनीतिक पहचान है। उनके बेटे के विवाह के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में अखिलेश यादव का पहुंचना पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके संबंधों को भी दिखाता है।

राजनीति में ऐसे कार्यक्रमों को केवल पारिवारिक आयोजन के तौर पर नहीं देखा जाता। इनके जरिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों से संपर्क भी बना रहता है।

2022 में सपा ने जीती थीं तीन विधानसभा सीटें

संभल जिले में विधानसभा की चार सीटें हैं। इनमें संभल, असमोली, गुन्नौर और चंदौसी शामिल हैं। चंदौसी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने इन चार में से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। संभल, असमोली और गुन्नौर में सपा के उम्मीदवार जीते थे, जबकि चंदौसी सीट भाजपा के खाते में गई थी।

मुस्लिम ही नहीं, पिछड़े और दलित वोट भी अहम

साल 2011 की जनगणना के अनुसार, संभल जिले की आबादी में करीब 66.6 % हिंदू और 32.9 % मुस्लिम थे। यहां यादव, सैनी, जाट, पाल और कश्यप जैसी पिछड़ी जातियों के अलावा जाटव और वाल्मीकि समुदाय के मतदाता भी चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में सपा के लिए केवल मुस्लिम-यादव समीकरण के भरोसे रहना पर्याप्त नहीं होगा। PDA रणनीति के जरिए अखिलेश इन सभी वर्गों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

धार्मिक विवादों ने बढ़ाई संभल की राजनीतिक अहमियत

संभल पिछले कुछ समय से धार्मिक विवाद और राजनीतिक टकराव को लेकर भी चर्चा में है। साल 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान विरोध-प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। 24 नवंबर को हुई इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए थे।

इसके बाद पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों को लेकर भाजपा और सपा के बीच लगातार राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप हुए। साल 2026 में संभल हिंसा की जांच करने वाले तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश की गई। आयोग ने हिंसा को पूर्व नियोजित साजिश बताया और सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क तथा स्थानीय विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल समेत कुछ लोगों की भूमिका पर आरोप लगाए।