उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश से सवाल किया कि उनके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? राजभर ने आरोप लगाया कि सपा मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए आरक्षण का वादा कर रही है, जबकि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए अखिलेश को संविधान पढ़ने की नसीहत भी दी।