महिला आरक्षण के मुद्दे पर चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि इसे महिला आरक्षण बिल कहना सही नहीं है, क्योंकि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पास हो चुका था। उन्होंने कहा कि उस समय उनकी मांग थी कि SC, ST और OBC महिलाओं के लिए राजनीतिक आरक्षण में अलग कोटा दिया जाए। चंद्रशेखर के मुताबिक, भाजपा लंबे समय से कोटे के अंदर कोटा देने की मांग कर रही थी, लेकिन जब ऐसा करने का मौका आया तो इस दिशा में कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने इस पर दुख जताते हुए कहा कि मुझे दुख इस बात का है कि उस समय की लीडरशिप ने इस मुद्दे को ज़ोरदार तरीके से नहीं उठाया।