27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / योगी के बयान पर अवधेश प्रसाद का पलटवार, भाजपा से पूछा 2 करोड़ नौकरियों और 15 लाख रुपए का हिसाब

योगी के बयान पर अवधेश प्रसाद का पलटवार, भाजपा से पूछा 2 करोड़ नौकरियों और 15 लाख रुपए का हिसाब

Awadhesh Prasad Statement: योगी आदित्यनाथ के सपा के घोषणापत्र पर सवाल उठाने के बाद सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को घेरा। उन्होंने दो करोड़ नौकरियों, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का हिसाब मांगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 27 Nov 2026, 3:25 PM IST

amajwadi Party Manifesto

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा से पुराने वादों का हिसाब मांगा। (फोटो सोर्स-IANS)

BJP vs SP: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच घोषणापत्र को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के चुनावी वादों को अवास्तविक बताया तो सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को उसके पुराने वादे याद दिलाए। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ?

दो करोड़ नौकरियों और 15 लाख रुपए का हिसाब मांगा

लखनऊ में बातचीत के दौरान अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। इसके अलावा लोगों के खाते में 15 लाख रुपए भेजने और किसानों की आय दोगुनी करने की बात भी कही गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने साल बीतने के बाद भी ये वादे पूरे क्यों नहीं हुए?

सपा सांसद ने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने के बजाय कई लोगों की नौकरियां चली गईं। सरकार लगातार रोजगार देने की बात करती रही, लेकिन जमीन पर इसका असर दिखाई नहीं दिया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ से पूछा कि जब भाजपा अपने पुराने वादे पूरे नहीं कर पाई तो उसे सपा के घोषणापत्र पर सवाल उठाने का क्या अधिकार है?

अवधेश प्रसाद ने कहा कि चुनावी घोषणापत्र किसी भी राजनीतिक दल के लिए अहम दस्तावेज होता है। इसमें जनता से किए गए वादे शामिल होते हैं और पार्टी को उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

ओवैसी को लेकर भी भाजपा पर साधा निशाना

अवधेश प्रसाद ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी जवाब दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा के इशारे पर काम करते हैं। सपा सांसद के मुताबिक, भाजपा उनसे जो कहलवाना चाहती है, वही वह बोलते हैं।

ओवैसी ने हाल ही में लखनऊ में एक रैली के दौरान भाजपा और सपा दोनों पर मुस्लिमों को उचित राजनीतिक भागीदारी नहीं देने का आरोप लगाया था। उन्होंने सपा की राजनीति पर भी सवाल उठाए थे।

सपा के घोषणापत्र पर भाजपा ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी ने 26 नवंबर को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसमें युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाने और सामाजिक न्याय से जुड़े वादे किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन वादों को अवास्तविक बताते हुए सपा पर निशाना साधा था।

अब अवधेश प्रसाद ने भाजपा के पुराने वादों का हिसाब मांगकर इस बहस को नया मोड़ दे दिया है। चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच घोषणापत्र और रोजगार जैसे मुद्दों पर सियासी टकराव और बढ़ सकता है।