गोंडा

Gonda: टिल्लू वाटर पंप में करंट उतरने से बीएसएफ जवान के पिता और बहन की मौत, मां घायल परिजनों में मचा कोहराम

Gonda News: गोंडा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। टिल्लू वाटर पंप में करंट उतरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर किया है।

2 min read
Jun 20, 2025

Gonda News: गोंडा जिले में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टिल्लू वाटर पंप में करंट उतरने के कारण बीएसएफ जवान के पिता उसकी चपेट में आ गए। उन्हें बचाने दौड़ी बेटी भी इसकी चपेट में आ गई। पत्नी इन दोनों को बचाने के लिए पहुंची तो वह भी झुलस गई। इस हादसे में पिता पुत्री की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से झुलसी मृतक के पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया है। लेकिन परिवार के लोग एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कर रहे हैं।

Gonda News: गोंडा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के खैरा गांव के मजरा खैरी के रहने वाले लक्ष्मी दत्त 50 वर्ष बिजली के मैकेनिक थे। वह गुरुवार की रात्रि करीब 10 बजे के आसपास घर में लगे टिल्लू वाटर पंप को स्टार्ट करने गए थे। बारिश होने के कारण टिन शेड और टिल्लू वाटर पंप में करंट उतरा था। जैसे ही उन्होंने स्टार्ट करने के लिए बटन दबाया। वह उसमें चिपक गए। चीख निकलने से बेटी और पत्नी उन्हें बचाने के लिए दौड़ कर पहुंच गई। जिसके कारण बेटी और पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। परिवार के अन्य लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए। लेकिन उन्हें यह समझ आ गया कि यह सभी लोग करंट की चपेट में हैं। परिवार के लोगों ने घर की विद्युत सप्लाई काट कर शोर मचाया। तब तक बिजली भी कट गई। आसपास मोहल्ले के लोग दौड़कर पहुंच गए। एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस पहुंचने में भी घंटो लग गए। गंभीर रूप से झुलस गए पिता पुत्री और पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने पिता और बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया था। लेकिन परिजन एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कर रहे हैं।

मृतक का बेटा बीएसएफ में तैनात, परिवार के लोगों ने दी सूचना

मृतक लक्ष्मी 50 वर्ष का बेटा संदीप बीएसएफ में है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने बेटे को सूचित किया है। इस हादसे में लक्ष्मी 50 वर्ष व बेटी रेनू 22 वर्ष की मौत हो गई है। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दर्दनाक हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में मातम छा गया है। हर किसी की आंखें नम है। एक झटके में एक हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

Updated on:
20 Jun 2025 09:48 am
Published on:
20 Jun 2025 09:47 am
Also Read
View All

अगली खबर