गोंडा

Gonda News: सपा के राष्ट्रीय सचिव के भतीजे का 48 घंटे बाद मिला शव, नेपाल घूमने गया था भतीजा

Gonda News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के भतीजे का 48 घंटे बाद नेपाल की एक झील से शव बरामद हुआ है। इसकी जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिलने के बाद उन्होंने नेपाल सरकार से संपर्क कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए कहा था। शव मिलने के बाद नेपाल सरकार के अधिकारियों ने मृतक के शव  परिजनों को सौंप दिया है।

2 min read
Nov 03, 2024
मृतक की फाइल फोटो

Gonda News: गोंडा जिले के सपा के राष्ट्रीय सचिन और हलधरमऊ ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मसूद आलम खां की 13 वर्षीय भतीजे मोहम्मद काब खां की एक एक दुखद हादसे में जान चली गई। मोहम्मद काब अपने परिवार के साथ नेपाल घूमने गए थे। जहां पर एक झील के पास घूमते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। और वह गहरे पानी में चले गए।

Gonda News: गोंडा जिले के हलधर मऊ ब्लाक के पूर्व प्रमुख समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां के भतीजे काब खां बीते शुक्रवार को अपने परिवार के साथ नेपाल घूमने गए थे। नेपाल में घूमने के दौरान एक झील के पास घूमते वक्त उनका पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चले गए और बह गए। जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मोहम्मद काब खां अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसकी जानकारी सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां को मिलते ही वह तत्काल नेपाल पहुंच गए। इस दौरान नेपाल के पूर्व सांसद/मेयर भैंरावा इस्तियाक अहमद, निखिल पाण्डे मेयर बुटवल, वसीउद्दीन खां विधायक लुंबनी, इरफान खान सलाहकार गृहमंत्री लुंबनी, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पाल्पा तथा आर्मी अधिकारियों की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ।

48 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

नेपाल पुलिस और आर्मी के जवानों ने लगातार 48 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद रविवार को शव बरामद कर लिया गया। नेपाल के अधिकारियों ने शव बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव के भतीजे की मौत से पूरे क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहरसपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व ब्लाक प्रमुख के छोटे भाई मुबस्सिर खां का परिवार शुक्रवार को नेपाल घूमने गया था। इसी दौरान झील के किनारे टहलते वक्त उनके बेटे काब खां (13 वर्ष) का पैर फिसल जाने से वह झील में गिर गया। पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। घटना की जानकारी से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। रविवार को 48 घंटे बाद झील से शव बरामद कर लिया गया है। नेपाल से परिवार के लोग गोंडा के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का ताता लगा है। उनके भतीजे की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Published on:
03 Nov 2024 06:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर