गोंडा

UP Weather: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार कई जिलों में टूटा रिकॉर्ड, इन 18 जिलों में कोहरा दिखाएगा रौद्र रूप,IMD alert

UP Weather: कड़ाके की ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। अगले तीन दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है। जानते हैं आईएमडी का ताजा अपडेट।

2 min read
Nov 29, 2024
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

UP Weather: यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को मेरठ बुलंदशहर में 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान पहुंच गया। जिससे पिछले 16 साल का रिकॉर्ड टूट गये। मौसम विभाग ने इन 18 जिलों में जबरदस्त कोहरा के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में अभी चमकीली धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास होता है।

UP Weather: दिसंबर माह के पहले सप्ताह से यूपी के मौसम में बड़े बदलाव होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने से ठंड के प्रकोप का दायरा बढ़ता जा रहा है। बुलंदशहर, मेरठ, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 18 जिलों में खासतौर से तराई क्षेत्र के जिलों में कोहरा का व्यापक प्रकोप रहने के लिए अलर्ट जारी किया है। तराई क्षेत्र के जिलों में विजिबिलिटी कुछ स्थानों पर 50 मीटर से 200 मीटर तक रह सकती है। आईएमडी ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। गुरुवार को यूपी के अधिकांश इलाकों पछुआ हवाएं मंद- मंद चलती रही। शाम होते ही पछुआ हवा के कारण ठिठुरन महसूस होने लगी।

इन जिलों में तीन दिनों तक भीषण कोहरा के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के तराई इलाकों कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर,पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि गोंडा तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तथा 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, बहराइच में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रावस्ती में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिन भर में औसतन तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Updated on:
29 Nov 2024 09:42 am
Published on:
29 Nov 2024 08:36 am
Also Read
View All

अगली खबर