गोरखपुर

पत्नी की मृत्यु के बाद शव रखने में हुई दिक्कत….ब्रह्मभोज के दिन पति ने दान कर दिया डीप फ्रीजर

गोरखपुर में सूर्यकुण्ड धाम समिति को मानवीय सेवा के लिए देवी प्रसाद पाल ने डीप फ्रीजर दान दिया है। इस दौरान प्रतिष्ठित ऐशप्रा समूह के निदेशक अतुल सर्राफ भी उपस्थित रहे
2 min read
• •
Updated: 7 Jul 2025, 11:05 PM IST
Up news, gorakhpur, social work
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में सूर्यकुण्ड धाम समिति को पाल परिवार ने दान किया डीप फ्रीजर

गोरखपुर शहर के सूर्यकुण्ड डी ब्लॉक कालोनी के निवासी देवी प्रसाद पाल ने अपनी पत्नी गोलोकवासी श्रीमती कुसुम देवी की स्मृति में समाज के लिए एक नई प्रेरणा देने का सन्देश दिया। उन्होंने अपनी पत्नी के ब्रह्मभोज के दिन पार्थिव शरीर को ठंडा रखने के लिए एक डिप फ्रीजर सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष अमरदीन गुप्ता व सचिव शीतल कुमार मिश्रा को निःशुल्क जन- सेवा हेतु समर्पित किया।

सूर्यकुण्ड धाम को दान किया गया डीप फ्रीजर, निःशुल्क मिलेगी सेवा

समिति के सचिव शीतल ने बताया की इसका संचालन सूर्यकुण्ड धाम से किया जाएगा जिस किसी को इसकी आवश्यकता पड़े तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं 9415340020, 9889999736। उन्होंने बताया कि सामान्य परिवारों में किसी के मृत्यु के पश्चात परिवार के अन्य सदस्यों के दूर - दराज होने पर अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को काफी देर तक रखने के लिए अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस डिप फ्रीजर से आम जनमानस को विशेष राहत मिलेगा।

ऐस्प्रा समूह के निदेशक अतुल सराफ , देवी प्रसाद के कार्य की किए सराहना

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ऐस्प्रा समूह के निदेशक अतुल सराफ ने देवी प्रसाद पाल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि एक सामान्य परिवार से होते हुए भी इस पुनीत कार्य के द्वारा समाज को संदेश देने का कार्य किया है हम सभी को इनसे और इनके परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन्हीं के बड़े पुत्र अनंत नारायण पाल सेवा भारती के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में निशुल्क सेवा का कार्य निरंतर कई वर्षों से कर रहे हैं।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर उनके पुत्र अनंत पाल, अनूप पाल, प्रतिमा पाल, ममता पाल, विनीता पाल, अरुणा पाल, अर्जुन कुमार, उमेश कुमार, कमलेश्वर पाल, डॉ मृदुल पाल, ई. आयुषी, आदित्य, आराध्य, तेजस, संजय तिवारी, समिति के महामंत्र मुकेश, रविन्द्र नाथ दुबे, अशोक, धनंजय, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Updated on:
7 Jul 2025, 11:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत