14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैलो… CMO ऑफिस से बोल रहा हूं, यौन उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देकर युवती से ठग लिए 1.15 लाख

गोरखपुर में साइबर ठगों ने एक युवती को अपना शिकार बना कर 1.15 लाख रुपए हड़प लिए। युवती के मुताबिक जालसाज फोन कर के उसे यौन शोषण मामले में फंसाने की धमकी दे रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, साइबर ठगी

गोरखपुर में हैरान करने वाली खबर है, साइबर ठगों ने खुद को लखनऊ CMO ऑफिस का अधिकारी बताकर, यौन उत्पीड़न के मामले में युवती को फंसाने की धमकी देकर 1.15 लाख रुपये वसूल लिए।पीड़िता ने अलग-अलग खाते में रुपये ट्रांसफर कराए गए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवती प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत है

जानकारी के मुताबिक संगम चौराहा के पास रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि वह प्राइवेट हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। 23 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अपरिचित का फोन आया। जिसने कॉल किया उसने खुद को लखनऊ CMO ऑफिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनके विरुद्ध यौन उत्पीड़न से जुड़ा मामला दर्ज है।

यौन उत्पीड़न में फंसाने की धमकी देकर वसूल लिए 1.15 लाख

पीड़िता के अनुसार उसे बदनाम करने और परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मामला खत्म कराने के नाम पर 1.15 लाख रुपये की मांग की। इस धमकी से घबराकर उसने अलग-अलग बैंक खातों में UPI के जरिए कुल 1.15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ठगी का अंदेशा होने पर पीड़िता ने दर्ज कराया केस

कुछ दिन बाद युवती ने पूरी घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी, बात में पता चला कि वह साइबर ठगी की शिकार हो गई है। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। SP क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ठगों को गिरफ्तार कर किया जाएगा।