
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया
गोरखपुर के शाहपुर थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक घटनाक्रम में शादी के 48 घंटे बाद ही दूल्हे ने जहर खाकर जान दे दिया, घटना उस समय मालूम चली जब रात के समय दूल्हे की मां गर्मी से परेशान होकर छत पर गईं तो वहां मौजूद दूल्हे ने बोला कि मैंने जहर खा लिया है, मुझे बचा लो। हालत बिगड़ती देख घबराए घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम रुद्रनाथ है और अभी 25 अप्रैल को ही उसकी शादी महाराजगंज की एक लड़की से हुई थी, और अगले दिन विदाई कर दुल्हन को भी लाया।
जानकारी के मुताबिक शाहपुर थानाक्षेत्र के पादरी बाजार में रहने वाले प्रेम जायसवाल के बेटे रुद्रनाथ जायसवाल की शादी 25 अप्रैल को महाराजगंज के नौतनवां की रहने वाली एक लड़की से गोरखपुर के एक मैरिज हाल से हुई थी। 26 अप्रैल को विदाई के बाद दुल्हन घर आई, मां ने बताया की दुल्हन के घर आने के बाद की सभी रस्में खूब खुशी के माहौल में हुई। शादी के तीसरे दिन 27 अप्रैल को शाम को वह घर आया, खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। फिर देर रात छत पर टहलने चला गया। गर्मी ज्यादे होने के कारण नीचे से उसकी मां भी आ गई, मां को देखते ही रुद्र ने चीखते हुए कहा कि उसने जहर खा लिया है।
यह सुनते ही मां भी शॉक्ड हो गई और वहीं चिल्लाते हुए परिजनों को बुलाई, जैसे जैसे जहर का असर तेज होने लगा वह बचा लेने की गुहार लगाने लगा। आनन-फानन में लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन, डॉक्टरों ने कुछ ही देर में मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां के बीच घर में कोहराम मच गया, नई नवेली दुल्हन बदहवास हो गई।
किसी को यह नहीं समझ आ रहा था कि चंद सेकेंड में यह सब कैसे हो गया। जिसने भी खबर सुना वह रुद्र के घर पहुंचा थोड़ी ही देर में परिस्थितियां बिल्कुल उलट सी गईं। बता दें कि रुद्र के पिता का पादरी बाजार स्थित होटल का कारोबार है, जब व्यापारियों को यह खबर मालूम हुई तो मार्केट भी बंद रहा। फिलहाल अभी तक कोई समझ ही नहीं पाया कि रुद्र ने यह कदम क्यों उठाया। इस बावत CO गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम कर दिया गया है,आगे की जांच पड़ताल चल रही है।
Updated on:
29 Apr 2026 05:48 pm
Published on:
29 Apr 2026 05:48 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
