
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सरिया हुई आरपार
गोरखपुर में मंगलवार की सुबह तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाला टोली क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, बता दें कि पतंग उड़ाते समय वह अपना बैलेंस बना नहीं पाया और फिसल कर वहां बने अधूरे पिलर पर गिर पड़ा जिससे उसमें लगा सरिया किशोर के गले में आर पार हो गया।
खून से सराबोर घायल बच्चे की चीख सुन उसकी मां छत पर भागी,वहां बच्चे का हाल देख वह बेहोश हो गई। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सरिया को पिलर से कटवाया और बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों की टीम ने करीब 2 घंटे तक चले आपरेशन के बाद सरिया बाहर निकाली।
जानकारी के मुताबिक अमरेश श्रीवास्तव का मकान इलाहीबाग में है, वहां वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। मकान में अभी पूरा निर्माण होना है, कई पिलर भी अर्धनिर्मित हैं जिनमें सरिया बाहर निकला हुआ है। पत्नी अदिति ने बताया कि सुबह हर्ष छत पर खेल रहा था उन्होंने नीचे आने को कहा लेकिन वह बात नहीं माना, पतंग उड़ाते उड़ाते अचानक हर्ष सीढ़ी पर बने टीनशेड पर चढ़ गया और पतंग उड़ाने लगा।
थोड़ी देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज आई। भागकर छत पर गई। देखा तो हर्ष छत पर पिलर की सरिया में फंसा हुआ था। दर्द की वजह से छटपटा रहा था। बदहवास होकर उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद पड़ोस के लोग जुट गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एक कारीगर को बुलाकर छड़ कटवाया और जिला अस्पताल भागी।
डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए हर्ष को ऑपरेशन थिएटर (OT) में लिया। करीब दो घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक सरिये को गले से बाहर निकाल लिया। ऑपरेशन के बाद जब डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा खतरे से बाहर है, तब जाकर परिजनों और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
Updated on:
28 Apr 2026 01:41 pm
Published on:
28 Apr 2026 01:00 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
