
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भर्रोह गांव के पास एक स्कार्पियो गेहूं लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो सवार तीनों युवकों ने अपनी जान गंवा दी। मृतकों में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। तीनों युवक एक ही गांव के निवासी थे और देर रात एक समारोह से लौट रहे थे।
रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गोला की ओर आ रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रही गेहूं लदी ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा ट्राली में घुस गया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार कोहड़ी निवासी अजय कुमार यादव और कुणाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रसून उर्फ अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अंकुर को तत्काल बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एम्स गोरखपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी भी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों मृतक अविवाहित थे। अजय कुमार तीन भाइयों में बीच का, कुणाल दो भाइयों में बड़ा और अंकुर दो भाइयों में छोटा था। एक साथ तीन युवकों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ट्राली और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। मामले की जांच की जा रही है
Updated on:
27 Apr 2026 06:37 pm
Published on:
27 Apr 2026 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
