भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। मामला उस वक्त शुरू हो गया जब एंकर ने स्टेज से कहा कि ... ए दीदी, गाने का क्या रेट है ?
गोरखपुर में एक विवाह समारोह में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और स्टेज एंकर के बीच हाथापाई हो गई। निशा ने सैंडल लेकर उसे मारने के लिए भी दौड़ाया। मंगलवार को निशा SP सिटी अभिनव त्यागी से इसकी शिकायत करने पहुंची।
उन्होंने एंकर पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी जैसे आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में एसपी सिटी ने इस प्रकरण में पुलिस को हर पहलुओं पर जांच पड़ताल के निर्देश दिए है।
मंगलवार को SSP कार्यालय पहुंची निशा उपाध्याय ने बताया कि गोरखपुर में मेरा 21 फरवरी को कार्यक्रम था। स्टेज संचालक मुकेश राय जो आरा जिला का रहने वाला है। उसने मेरे से बहुत ज्यादा अभद्रता की। उसने भद्दे शब्द बोलना शुरू कर दिया।
मैं बहुत बर्दाश्त कर रही थी, लेकिन अंत में उसने ऐसा बोल दिया कि मैं और वहां की पब्लिक इसको बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसने मुझसे पूछा था कि आपका रेट क्या है।
निशा उपाध्याय के कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। मामला उस वक्त शुरू हो गया जब एंकर ने स्टेज से कहा, "अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। जोर से तालियां बजाइए और हां दीदी, आज का रेट क्या है? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस हजार… या कुछ और?"
यह बात सुनते ही निशा उपाध्याय भड़क गईं और सैंडल उतारकर एंकर को मारने के दौड़ पड़ीं। उन्होंने गुस्से में कहा- "यह मेरा रेट बताएगा? माइक दीजिए, इसका रेट मैं बताती हूं। इसे मैं मारूंगी, यह रेट बताने वाला कौन होता है?"इस दौरान एंकर वहां से भागने लगा।
हालांकि, कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और सिंगर को स्टेज से उतारकर होटल के कमरे में भेज दिया।
सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है, जहां वे अक्सर अपने शो और रिहर्सल के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 478K फॉलोअर्स हैं।