गोरखपुर

पत्नी की पिटाई करना पड़ गया भारी, पुलिस के सामने खुल गया पति का चौंकाने वाला राज

गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां पति और पत्नी के बीच विवाद के पुलिस का गुड वर्क हो गया। पति की पिटाई से क्षुब्ध पत्नी ने पति के हैरान करने वाले राज खोल दिए।

less than 1 minute read
Jul 30, 2024

जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां पति और पत्नी के बीच हुए विवाद से पति की ऐसी चीजें मालूम चलीं कि पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो हैरान करने वाली चीजें मिलीं। घर से काफी मात्रा में चोरी किए हुए गहने बरामद हुए।गहने बरामद कराने झांसा देकर पोखरे में कूदकर फरार हुए चोर काे गुलरिहा थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

पत्नी की पिटाई कर सटा दिया तमंचा, पत्नी ने खोल दिया पति का राज

शिवपुर-सहबाजगंज के शनि पोखरा में रहने वाली मधु भारती काे उसका पति उमेश भारती उर्फ उल्ले प्रताड़ित करता था। 10 जुलाई की रात में विवाद होने पर उमेश ने पत्नी की पिटाई कर तमंचा सटा दिया था।पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि उसका पति दिन में गाड़ी का सीट कवर बनाता है और रात मे गाड़ी चलाने के बहाने घर से निकलकर चोरी करता है। घर की तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों को चोरी का एक हार, छह अंगूठी, दो कान की बाली, दो पायल व एक आइफोन बरामद हुए।पूछताछ करने पर उमेश ने चोरी के गहने बरामद कराने का भरोसा देकर सिपाहियों से हाथ छोड़ने को कहा। हाथ छूटते ही पास के पोखरे में कूदकर उमेश फरार हो गया। जानकारी होने पर पुरानी बस्ती जिले की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर गहने की पहचान की। सोमवार की सुबह गुलरिहा थाना पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
30 Jul 2024 09:53 am
Also Read
View All

अगली खबर