गोरखपुर

BJP सांसद रवि किशन ने बाइक रैली कर लोगों से मतदान के लिए की अपील

गोरखपुर लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिम चरण एक जून को मतदान है। शनिवार को BJP सांसद रविकिशन ने शहर में विशाल बाइक रैली निकाल कर लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

less than 1 minute read
May 25, 2024

गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शनिवार को बाइक रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए अपील की। इसके साथ ही कई जगहों पर जनसंपर्क किया।

सांसद रवि किशन ने गीतानगर मंडल के हांसूपुर, बसंतपुर में जनसंपर्क किया। इसके बाद सांसद रवि किशन के नेतृत्व में मालवीय नगर मंडल के सिविल लाइन्स स्थित गोरखपुर क्लब से बाइक रैली निकाली गयी। इस बाइक रैली में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह रैली गोरखपुर क्लब से इंदिरा बाल बिहार,यूनिवर्सिटी चौक, गणेश चौक, कचहरी चौक, शास्त्री चौक होते हुए गोरखपुर क्लब पर समाप्त हुआ।

सांसद रवि किशन ने कहा कि बाइक रैली का मकसद लोगों को मतदान के लिए जागरुक करना था। इसके साथ ही एक जून को कमल के फूल का बटन दबाकर मोदी सरकार को फिर से लाने की अपील भी की। सांसद ने कहा समाज के हर वर्ग के लोगों का साथ मुझे मिल रहा है। लोग विकास कार्यों को महत्व दे रहे है।

सांसद रवि किशन ने कहा कि आज देश विश्व कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का तीव्र गति से विकास हुआ है। आज सभी योजनाओं का लाभ आमजनता को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश आज उत्तर प्रदेश बना है। सीएम योगी के नेतृत्व में आज यहां कानून का राज है। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। बेटियां सुरक्षित हैं। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता राहुल राणा सिंह अजय श्रीवास्तव सहित सेंकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
25 May 2024 05:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर