गोरखपुर

Gorakhpur news : बेखौफ चेन स्नेचर,सूर्य बिहार पुलिस चौकी के पास से लूट ले गए चेन…अनजान बनी रही तिवारीपुर पुलिस

गोरखपुर शहर में एक बार फिर चेन स्नेचरों की आहट शुरू हो गई, हद तो तब हो गई जब बेखौफ चेन स्नेचर तिवारीपुर थाना की सूर्य बिहार चौकी के पास से ही बाजार से लौट रही महिला की चेन झटक कर फरार हो गई। इस गंभीर मामले में सूचना देने के बाद भी मुकदमा चौबीस घंटे तक नही दर्ज हुआ।

less than 1 minute read
Sep 15, 2024

शहर में लुटेरों ने एक बार फिर घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बदमाशों ने शुक्रवार की शाम तिवारीपुर इलाके के सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास एक महिला से सोने की चेन लूट ली। महिला पैदल ही अपने घर जा रही थी। तभी पीछे आए लूटेरे ने महिला के गले पर झपट्टा मार उनकी चेन लूट ली और फरार हो गया। यह पूरी वारदात वहां लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो लुटेरे बेखौफ तरीके से महिला के गले से चेन छीनते नजर आ रहे हैं। हैरानी वाली बात यह है कि पीड़िता ने तत्काल इसकी शिकायत सूर्य विहार पुलिस चौकी पर दी, लेकिन परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की और न ही उसकी कॉपी दी गई।

एसपी सिटी की जानकारी के बाद संज्ञान ली तिवारीपुर पुलिस

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे पेसिफिक हॉस्पिटल के पास सुनीता सिंह नाम की महिला बाजार से अपने घर लौट रही थीं, तभी दो लुटेरे उनके पीछे लग गए। सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। मुकदमा दर्ज नही होने पर किसी ने SP सिटी को व्हाट्सएप पर वीडियो और जानकारी दी, एक समाजसेवी ने SP सिटी अभिनव त्यागी को व्हाट्सएप पर घटना की वीडियो और डिटेल्स भेजी। SP सिटी ने मामले का संज्ञान लिया और FIR दर्ज कराने का आश्वासन दिया। SP सिटी का कहना है कि इस मामले में पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Updated on:
16 Sept 2024 12:58 am
Published on:
15 Sept 2024 11:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर