
फोटो सोर्स: पत्रिका, सीएम योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर में शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने दिल्ली के वातावरण पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वहां की हवा इतनी प्रदूषित हो चुकी है, जैसे गैस चैंबर हो। वहां सांस लेना भी कठिन है और आंखों जलन होती है। पर्यावरण को आप बचाएंगे, तो पर्यावरण आपको बचाएगा, सीएम ने कहा कि फिलहाल गोरखपुर का वातावरण अभी शुद्ध है।
सीएम योगी योगी 2.47 करोड़ की लागत से बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किये, इस दौरान भीड़ का मूड समझते हुए फिल्म स्टार सांसद रवि किशन की चुटकी भी लिए। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी लोग चाहते कि घर में मांगलिक कार्यक्रम हो।
अब हर कोई रवि किशन तो है नहीं कि रोज विवाह कर ले। एक्टर होने के नाते रविकिशन फिल्मों में विवाह करते रहते, आम व्यक्ति होटल या मैरिज हॉल तो नहीं बुक कर सकता। न ही रवि किशन की तरह शीशमहल बना सकता है।
सीएम योगी ने कहा कि अब गोरखपुर में उद्योग भी लग रहे हैं। पिछली सरकारें बेइमानी करती थीं। लेकिन, जनता का दायित्य है कि स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखे। दिल्ली में 400 AQI है। वहां दम घुटता है, आंखों में जलन होती है। वहीं, गोरखपुर में वातावरण एकदम शुद्ध है।
सीएम योगी ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के हर गरीब को राशन, आवास, शौचालय और आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध करा रही है। बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है तथा बाढ़ से बचाव के लिए गांव-गांव तक सड़कें बनाई जा रही हैं। हमारी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि अगर लोग पर्यावरण को बचाएंगे, तो पर्यावरण भी उनकी रक्षा करेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि गंदगी न करें और न ही किसी को करने दें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं।
Updated on:
15 Feb 2026 01:49 pm
Published on:
15 Feb 2026 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
