14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलवामा के वीर बलिदानियों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…शौर्य और बलिदान को किया गया नमन

गोरखपुर में राष्ट्र वंदन संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने 14 फरवरी, 2019 को राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 40 वीर जवानों को याद किया और उनकी वीरता को नमन किया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: पत्रिका, बलिदानियों की याद में निकाली यात्रा

गोरखपुर में आज अखंड हिंद फौज एवं राष्ट्र वंदन समिति के संयुक्त तत्वाधान में पुलवामा आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर बलिदानी जवानो के सम्मान में 'श्रद्धांजलि' स्वरूप गोरखपुर महानगर में "शहीद सम्मान यात्रा" निकाली गई।

बलिदानियों की याद में निकाली गई यात्रा

इस दौरान मुख्य अतिथि सुधा मोदी (नई दिशा संस्था की निर्देशक/वरिष्ठ समाज सेविका गोरखपुर) विजय खेमका प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्र वंदन समिति एवं, डॉ0 शशि भूषण शर्मा( भूत पूर्व सैनिक), मेजर नित्यानंद तिवारी ( भूत पूर्व सैनिक), सूबेदार मेजर अश्वनी पाठक (भूत पूर्व सैनिक) ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा प्रारंभ करवाई।

विश्विद्यालय पार्क में दी गई श्रद्धांजलि

यह यात्रा विश्वविद्यालय पार्क से छात्र संघ चौराहा, आंबेडकर चौराहा, कचहरी चौक, वैष्णवी लॉन से होते हुए विश्वविद्यालय पार्क पहुंची जहां बलिदानी अमर जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत अमर बलिदानियों के चित्रों के सम्मुख 40 दिया प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के नारों और "बलिदानी जवान अमर रहें" के उद्घोष से गुंजायमान रहा। रास्ते भर बैंड कैडेट "हम याद करें उनको जो लौट के घर ना आए" आदि गानों पर घोष धुन बिखरते रहे

सुधा मोदी, समाज सेविका

इस अवसर पर प्रसिद्ध समाज सेविका सुधा मोदी एवं पूर्व सैनिक परिषद के विस्तारक डॉक्टर शशी भूषण शर्मा, राष्ट्र वंदन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय खेमका ने संबोधित करते हुए कहा, "पुलवामा के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

भारत के इन वीर सपूतों ने देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

अखंड हिंद फौज के डीसीओ अंश अग्रहरि ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारे सुरक्षा बलों के साहस और समर्पण से अवगत कराना था। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्र की सुरक्षा और एकता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश त्रिपाठी ने किया, कार्यक्रम में AHF सीनियर अंश, अनमोल, शुभम, आलोक, रोहित, अंश सोनकर, सूरज दीक्षित, अंशिका, रीता, रुपा, रानी, श्वेता, प्रेमलता, रीना जायसवाल, स्वीटी, देवीलाल, प्रिया आदि शामिल रहीं।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग