गोरखपुर

सावन के पहले दिन सीएम योगी ने शिव आराधना कर किया रुद्राभिषेक, लोक कल्याण की किए कामना

पवित्र श्रावण मास आज से प्रारंभ हो गया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। गोरखपुर प्रवास पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तड़के शिव और शक्ति का पूजन कर रूद्राभिषेक कर लोक कल्याण की मंगल कामना के।

less than 1 minute read
Jul 11, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, सावन के पहले दिन सीएम ने किया रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर प्रवास का आज तीसरा दिन है। आज से ही सावन का पवित्र माह भी शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की।

ये भी पढ़ें

Kanwar Special Train: श्रावण मास कांवड़ मेले के लिए उत्तर रेलवे की विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू

जल, दूध और ऋतुफल के रस से किए रुद्राभिषेक

सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर भगवान भोले शंकर से संपूर्ण जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में स्थित शक्तिपीठ में सीएम ने भगवान भोलेनाथ को विल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया।

संपूर्ण जगत के लोक कल्याण की मंगलकामना

मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

ये भी पढ़ें

नमो भारत ट्रेन अब हर 10 मिनट पर, कांवड़ यात्रियों के लिए NCRTC का बड़ा फैसला

Updated on:
11 Jul 2025 11:11 am
Published on:
11 Jul 2025 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर