सोमवार को गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के गोपालपुर मुहल्ले में दो पक्षों के बीच बढ़े विवाद के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। संयोग ठीक था कि कोई जन हानि नहीं हुई।
गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के गोपालापुर मोहल्ले में दो पक्षों में शौचालय निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलते ही वहां पहुंची पुलिस ने एक खोखा कारतूस बरामद किया।आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह विवाद शौचालय निर्माण को लेकर था, जिसमें दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ने के बाद हवाई फायरिंग की गई।
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। बुधवार को फिर हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने अचानक अपने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। मुहल्ले के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दिए। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया। SP सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि फायरिंग का आरोपी युवक गिरफ्तार कर किया गया है। उससे पूछताछ के बाद कड़ी कानूनी कारवाई की जाएगी।