गोरखपुर

शादी के बाद भी कॉल करके करता था परेशान, मना करने पर कर डाला खौफनाक कांड…जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है महिला

शुक्रवार की सुबह खजनी थाना के पास बीआरसी परिसर में एक महिला बुरी तरह घायलावस्था में मिली, इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह स्कूल खुला। घटना की सूचना खजनी थाने को हुई। पुलिस ने महिला को मेडिकल कालेज में एडमिट कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

less than 1 minute read
Jul 05, 2025
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, खजनी थानाक्षेत्र में महिला पर जानलेवा हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

गोरखपुर में खजनी थाना क्षेत्र में मिली गंभीर रूप से घायल महिला पर कातिलाना हमला करने वाले युवक को खजनी पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक महिला के मायके ही रहता है और दोनों में पहले से जान पहचान है। शादी के बाद महिला ससुराल चली गई लेकिन युवक की बात करने की आदत नहीं गई। इससे महिला के पति के साथ संबंध भी खराब हो रहे थे। इसी बात से मना करने पर युवक आक्रोश में आकर महिला के सिर को ईंट से कूच डाला और मरणासन्न स्थिति में छोड़ कर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें

UP Big News: हाईटेंशन तार गिरने से केमिकल से लदे कैंटर में लगी आग, कंडक्टर जिंदा जला, सिर्फ कंकाल मिला

जानिए पूरा मामला

अभियुक्त को गिरफ्तारी के बाद खजनी थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर महिला के साथ एक युवक दिखा था। इसके बाद तलाश कर उसकी गिरफ्तारी की गई। उसने फिर सारा मामला बताया। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी हरपुर बुदहट इलाके में हुई थी और पति और बच्चे के साथ रहती है। इधर अभियुक्त लगातार कॉल कर उसे परेशान करता था। शुक्रवार की सुबह भी पति-पत्नी में इसी को लेकर विवाद हुआ।

कॉल करने से मना करने पर नाराज युवक ने किया जानलेवा हमला

नाराज होकर महिला घर से निकल गई इसके बाद वह अपने मायके खजनी बीआरसी के पास गांव के युवक से मिलने पहुंची। वहां पर महिला ने कहा कि मुझे कॉल करना बंद कर दो मेरा परिवार बर्बाद हो रहा है।इस बात से नाराज आरोपी ने ईंट से मारकर महिला की जान लेने की कोशिश की।आरोपी का बयान लेकर उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेजवा दिया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल महिला का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेजवा दिया गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी बिल्डिंग बायलॉज पॉलिसी 2025 से 1 लाख अवैध घर होंगे वैध, बस करवाना होगा यह छोटा सा काम

Also Read
View All

अगली खबर