देश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 फरवरी से 18 फरवरी तक कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह सक्रिय होने वाले नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस लगातार सक्रिय हो रहे हैं। इसका असर यूपी, उत्तराखंड, हरियाण समेत कई राज्यों में दिखेगा। इसकी वजह से 17 से 18 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग(IMD) के मुताबिक, पहला पश्चिमी विक्षोभ दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा।
मौसम विभाग ने यूपी के मौसम को लेकर भी भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक,पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 फरवरी को गरज-चमक के साथ तेज बारिश (Heavy Rainfall) की संभावना है। इस दौरान बिजली भी गिर सकती है।
वहीं, उत्तराखंड में 16 से 18 फरवरी के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 17 फरवरी से 18 फरवरी के बीच भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) की संभावना है। इस दौरान बिजली भी गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16-17 फरवरी को लद्दाख में बारिश का पूर्वानुमान है।
भारत मौसम विभाग ने 16 से 17 फरवरी के बीच बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र किनारे न जाने की सलाह दी है।