23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ का डबल अटैक: आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26 से फिर बदलेगा मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से यूपी में आज भी बारिश का दौर जारी ही। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से 3-4 दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश और आंधी का दौर शुरू हो जाएगा।

2 min read
Google source verification
Uttarakhand has been warned of heavy rain, storm, snowfall and lightning for seven days starting tomorrow

मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट।

उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते से जारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह से ही नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और बरेली समेत प्रदेश के 10 जिलों में रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। वहीं, संभल में आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 20 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वेस्ट यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

हैरानी की बात यह है कि जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में आसमान में काले बादल छाए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं पूर्वांचल के जिलों में मौसम बिल्कुल साफ है। वाराणसी और गोरखपुर जैसे इलाकों में हल्की धूप खिली है, जिससे लोगों को ठंडक से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज दिनभर पश्चिमी यूपी में मौसम बिगड़ा रहेगा और बादल अपना डेरा जमाए रखेंगे।

एनसीआर में मौसम ने फिर ली करवट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज यानी 23 मार्च को एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

इसके साथ ही पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 23 मार्च को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी” वाला रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 मार्च को तापमान 31/15 डिग्री, 25 मार्च को 32/15 डिग्री, 26 मार्च को 33/17 डिग्री, 27 मार्च को 33/17 डिग्री और 28 मार्च को 33/17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इन सभी दिनों में मौसम “आंशिक रूप से बादल छाए रहने” वाला रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे साफ है कि लोगों को तेज गर्मी से फिलहाल राहत मिलेगी। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी सुधार देखने को मिला है।

दिल्ली की एक्यूआई

दिल्ली के विभिन्न इलाकों जैसे आनंद विहार (एक्यूआई 196), चांदनी चौक (181), बवाना (146) और अलीपुर (119) में एक्यूआई “मध्यम” यानी येलो जोन में पहुंच गया है। इसी तरह नोएडा के सेक्टर-62 में एक्यूआई 138, सेक्टर-125 में 113 और गाजियाबाद के लोनी में 190 तथा इंदिरापुरम में 132 दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश और बादलों की वजह से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है, जिससे लोगों को राहत की सांस मिल रही है। मौसम के इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह स्थिति फिलहाल अनुकूल बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाला सप्ताह एनसीआर के लिए सुहावना रहने वाला है, जिसमें हल्की ठंडक, बादल और कभी-कभार बूंदाबांदी लोगों को गर्मी से राहत दिलाती रहेगी।