21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगले 24 घंटे भारी, इन 23 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी, मौसस विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Heavy Rain Alert: यूपी में मौसम अचानक मौसम बदल गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने 21, 22 और 23 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, गरज-चमक, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
climate change rain, Cloudburst, drizzle, flooding, heavy rain, Heavy Showers, hydro-meteorology rain, Light rain, live rain updates, meteorology training rainfall statistics, monsoon, Monsoon Update, pouring rain, precipitation, precipitation data, rain alert, rain forecast, rain training Google, rainfall, Rainfall Prediction, rainy season, real-time rain report, scattered showers, severe weather alerts, storm, stormy weather, Thunderstorm, training for rain safety, weather, weather education, weather Google training, weather report rain, weather tools tutorial, weather training, weather update, wet weather

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। फोटो: IANS

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर बने चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। इसी वजह से पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है।

आज कैसा रहेगा मौसम

21, और 22 मार्च को प्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगह इसका असर देखने को मिलेगा, जबकि पूर्वांचल में कहीं-कहीं बारिश होगी। इसके साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है

तेज हवाएं और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा, मेघगर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की भी आशंका जताई गई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

किन जिलों में ज्यादा असर

मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, महोबा, झांसी समेत कई जिलों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा अधिक है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी आंधी और वज्रपात की आशंका बनी हुई है।

2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मार्च को पश्चिमी-पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं पर बारिश की भी संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक रह सकता है। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।