खाड़ी देश

सऊदी अरब: बारिश में फंसे हजयात्री, 20 लाख लोगों पर बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने वहां मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। इसकी वजह से मक्का में बाढ़ की संभावना भी जताई जा रही है।
2 min read
Aug 20, 2018
Feature image

रियाद। सऊदी अरब में इस साल की हज यात्रा पूरी हो चुकी है। इस बार पिछले कई बार से अधिक सुरक्षा और सावधानी के इंतजाम कराए गए हैं। लेकिन अभी इस संबंध में जो ताजा जानकारी मिल रही है, उससे यात्रियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ सकती है। दरअसल वहां भारी बारिश और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

बारिश के दौरान 20 लाख हजयात्री फंसे, शिविरों में लिया है पनाह

मीडिया रिपोर्ट की माने तो मौसम विभाग ने वहां मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। इसकी वजह से मक्का में बाढ़ की संभावना भी जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक विभाग का कहना है कि मक्का, मीना और अराफात में रातभर इसी तरह अस्थिर मौसम रहेगा। बताया जा रहा है कि यहां हो रही बारिश के दौरान लगभग 20 लाख हजयात्री फंसे हुए हैं। ये सभी मीना में लगाए गए शिविरों में पनाह लिए हुए हैं।

25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था

हालांकि अभी तक उन हजयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई, जो सोमवार तड़के अराफात के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि हजयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था करवाई गई सिर्फ सुरक्षा नहीं लोगों के सेहत के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट की भी स्थापना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हजयात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी स्थलों पर 25 अस्पतालों और 155 स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था करवाई गई है। इसके साथ ही 5,000 बिस्तरों, 180 एंबुलेंस और 100 वाहनों का भी इंतजाम किया गया है। बताया जा रहा है कि ये मोबाइल मेडिकल यूनिट में तब्दील होने में सक्षम हैं।

Published on:
20 Aug 2018 10:32 am